जनादेश एक्सप्रेस/नई दिल्ली। शरीर में खून की कमी कई सिरियस हैल्थ का कारण बन सकती है। एनीमिया यानि खून की कमी, वह स्थिति जिसमें शरीर के ऊतकों में पर्याप्त ऑक्सीजन ले जाने वाली रेड ब्लड सेल्स की कमी होती है। एनीमिया अस्थायी या दीर्घकालिक हो सकता है, साथ ही हल्के से लेकर गंभीर लक्षणों वाली स्थिति भी हो सकती है। पोषक तत्वों की कमी के कारण हीमोग्लोबिन कम हो जाता है और कई तरह की बीमारियां होना संभाव हो जाता है। इस कमी को पूरा करने के लिए अच्छी डाईट लेने के साथ ही कई और उपायों को अपना सकते हैं। शरीर में है खून की कमी है तो ये योगासन करें, विशेषज्ञ योग से खून की कमी को पूरा करने की सलाह देते हैं। सप्लीमेंट्स के साथ कुछ योगासन करने से एनीमिया की शिकायत को दूर कर सकते हैं।
सूर्यभेद प्राणायाम
इसके नियमित करने से शरीर में एनर्जी बढ़ती है और खून के विकार तेजी से कम होते हैं। सूर्यभेद प्राणायाम रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में सहायक है। इसके अलावा इस योग के अभ्यास से कफ, दमा, खांसी, साइनस, ह्रदय, पाइल्स जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
सूर्यभेदी प्राणायाम को करने का तरीका
स्टेप 1- पद्मासन या सुखासन में बैठकर कमर, गर्दन, पीठ को बिल्कुल सीधी रखें।
स्टेप 2- अब बाएं हाथ की उंगलियों को बाएं पैर पर ज्ञान मुद्रा में रखते हुए दाएं हाथ की दो उंगलियों को बाएं नाक को बंद कर दें।
स्टेप 3- दाएं नाक से सांस लें, दोनों हाथ की उंगलियों से दाएं नाक को बंद करके क्षमतानुसार सांस रोकें।
स्टेप 4- इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं
उज्जाई प्राणायाम
इसको करने से शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है। शरीर की पाचन क्रिया बेहतर होती है, जिससे शरीर रोग मुक्त और मजबूत बनता है। उज्जाई प्राणायाम से रेड ब्लड सेल्स बनते है और एनीमिया की समस्या दूर होती है। थायराइड से भी राहत मिलती है।
उज्जाई प्राणायाम को करने का तरीका
स्टेप 1- आरामदायक आसन में बैठकर पूरे शरीर को ढीला कर लें।
स्टेप 2- सांस लेते हुए अपना ध्यान गले पर ले आएं, कल्पना करें कि सांस गले से आ जा रही है।
स्टेप 3- सांस लंबी और गहरी हो, ऐसा 10-15 मिनट करें