जनादेश/डेस्क: विक्की कौशल और कटरीना कैफ की जोड़ी काफ़ी लोगों की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। फैंस भी दोनों को एकसाथ देखकर काफी खुश होते हैं। ये न्यूली मैरिड कपल अक्सर छुट्टियां मनाते और अपनी रोमांटिक तस्वीर साझा करते नजर आते हैं। हाल ही में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान विक्की कौशल कटरीना कैफ के साथ अवॉर्ड फंक्शन पर पहुंचे, फिल्मफेयर अवॉर्ड को रणवीर सिंह होस्ट कर रहे थे। जहां रणवीर सिंह ने ऐसी बात कह दी कि हर कोई सन्न रह गया।
बता दें यह एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। अवॉर्ड नाइट के सामने आए वीडियो में रणवीर विकी से कहते हैं कि हमारे बीच में कुछ चीजें कॉमन हैं, जैसे हमारे लुक्स काफी मिलते हैं। दोनों टॉल डार्क एंड हैंडसम हैं। दोनों सपनों की दुनिया में रह रहे हैं।’ इसके बाद रणवीर कहते हैं कि हम दोनों ही मम्मी के लाडले हैं। हम दोनों ही करण जौहर की फिल्म तख्त में एक साथ काम करने वाले थे, क्योंकि हम दोनों के लुक्स एक जैसे हैं। इसके बाद रणवीर ने विक्की कौशल से कहा कि ‘हम दोनों में एक चीज और कॉमन है कि हम दोनों ने ही दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़कियों से शादी की है। जो कि हमारी औकात से बाहर हैं। मैं समझ सकता हूं, क्योंकि मुझसे भी लोग यही कहते हैं’। रणवीर की ये बात सुनने के बाद वहां बैठा हर शख्स हंसने लगता है।