जनादेश/डेस्क। कुछ दिनों से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री काफी सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। वहीं ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष और मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सा रशीदी की भी प्रतिक्रिया सामने आई हैं। जिसके तहत उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वह हमेशा से भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की रट लगाते रहे हैं। वह किसी जोकर से कम नहीं है। इस तरह की बयानबाजी खुद को चमकाने के लिए किया करते हैं। साथ ही उन्होंने आरएसएस पर भी जमकर निशाना साधा। आरएसएस पर आरोप लगाया हैं कि कश्मीर में सारी घटनाएं आरएसएस वाले लोगों के द्वारा की जाती है। राजस्थान और हरियाणा में भी जो घटना हुई उसके पीछे भी आरएसएस के ही लोग शामिल हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि मौलाना साजिद रशीदी ने पहली बार ऐसी विवादित टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले भी उन्होंने सोमनाथ मंदिर पर विवादित टिप्पणी की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि महमूद गजनवी ने मंदिर तोड़कर गलत नहीं किया है। उस मंदिर में गलत काम होता था इसलिए मंदिर को तोड़ा गया था। मंदिर में गलत काम की जानकारी होने के बाद गजनवी ने वहां मुआयना करवाया और CID भेजी थी । इसके बाद उनके खिलाफ गुजरात में FIR भी दर्ज की गई थी।
वहीं दूसरी ओर बागेश्वर धाम विवाद के बाद से धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में लाखों लोग सड़कों पर उतरते थे। जिन में कई बड़े दिग्गज नेता भी शामिल थे। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन करते हुए कहा कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री सनातन धर्म के उपासक हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने विदेशों में भी जय श्रीराम के नारे लगवाए हैं। वे एक सच्चे सनातनी हिन्दू हैं।