मुंबई इंडियंस की कैप लेकर IPL के मैदान में डैब्यू कर रहे है सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन

जनादेश एक्सप्रेस/नई दिल्ली। IPL 2023 का 22वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जा रहा है। जिसमें कुछ ऐसा होने वाला है जिसका पूरी दुनिया को शिद्दत से इंतजार कर रही थी। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच से अपना IPL डेब्यू करेंगे।

पूरी दुनिया अब सचिन के बेटे का जलवा इंटरनेशनल स्टेज पर देखेगी। अर्जुन तेंदुलकर को लंबे इंतजार के बाद मुंबई की कैप मिली है। उन्हें 30 लाख रुपए में फ्रेंचाइजी ने 2021 मेगा ऑक्शन में अपने साथ जोड़ा था।

अर्जुन तेंदुलकर तीन साल से मुंबई इंडियंस के कैंप में शामिल थे। उन्हें लगातार बेंच पर इंतजार करना पड़ा। पिछले सीजन भी यही कयास लगाए गए थे कि वह डेब्यू कर सकते हैं पर उन्हें मौका नहीं मिला। अब सीजन के चौथे मुकाबले में अर्जुन को मुंबई की कैप मिल गई है। उन्हें रोहित शर्मा ने कैप सौंपी और इसके बाद अपने गले भी लगाया। इस मुकाबले में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं और सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल रहे हैं। साथ ही कोहनी में चोट लगमे की वजह से जोफ्रा आर्चर भी यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।

अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक 7 लिस्ट ए मुकाबले और 9 टी20 मैच खेले हैं। लिस्ट ए में उनके नाम 4.98 की इकॉनमी से 8 विकेट पर दर्ज हैं। वहीं टी20 में अर्जुन 12 विकेट ले चुके हैं और उनकी इकॉनमी शानदार 6.60 की है।

उनके सफर की खासियत यह है की अभी तक उनकी जो इकॉनमी रही है वो हर मैच में शानदार रही है और यही उनके फिगर भी बता रहे हैं। वनडे और टी20 दोनों में ही वह अभी तक किफायती साबित हुए हैं। अब रणजी फॉर्मेट में बल्ले से कमाल करके उन्होंने दिखा दिया है कि आने वाले समय में वह एक बेहतर ऑलराउंडर बनकर उभर सकते हैं। फर्स्ट क्लास में अर्जुन ने 3.42 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए हैं और एक शतक समेत 223 रन बनाए हैं। 120 उनका सर्वाधिक स्कोर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *