जनादेश एक्सप्रेस/नई दिल्ली। हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी और पति निक के साथ अपने देश इंडिया आई थी। करीब एक हफ्ता रहने के बाद एक्ट्रेस वापस विदेश पहुंच गई। इन दिनों एक्ट्रेस लंदन में है। शनिवार रात प्रियंका पति निक जोनस के रॉयल अल्बर्ट म्यूजिक कॉन्सर्ट में शामिल हुई, जिसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की।
कॉन्सर्ट प्रियंका के अलावा उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी नजर आई, निक ने बेटी संग फोटो शेयर कर लिखा- उसका पहला साउंडचेक । इस दौरान मालती ने हेडफोन भी लगाए हुए है।
इसी इवेंट से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वही कुछ फोटोज में प्रियंका वेन्यू के अंदर डांस करती हुई दिखाई दीं। इस दौरान प्रियंका बॉडी फिटेड लॉन्ग ड्रेस में नजर आई। तो वहीं पति निक ऑल ब्लैक लुक में नजर आए।
बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की तो वह जल्दी ही ‘द रूसो ब्रदर्स मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज सिटाडेल 2 में नजर आएंगी। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देंगी।