निवेश कर्नाटक 2022  में प्रधानमंत्री मोदी का निवेशकों के लिए मंत्र

जनादेश/बेंगलुरु : निवेश कर्नाटक 2022 के उद्घाटन समारोह को  पीएम मोदी द्वारा वर्चुअली संबोधित किया गया। इस दौरान उन्होनें कहा कि यह वो जगह हैं जहां हर तरफ प्राकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में दुनिया के कोने से आए सभी साधियों का स्वागत है। आपका कर्नाटक के बेंगलुरु में स्वागत है। पीएम मोदी ने कहा कि यह वो जगह है जहां परंपरा भी है और तकनीकी भी है। और यह दौर अर्थव्यवस्था और अनिश्चितता का है, लेकिन तमाम देश एक बात को लेकर आश्वस्त हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था के आधार मजबूत है।

उन्होनें कहा कि भले ही यह वैश्विक संकट का दौर है, लेकिन दुनियाभर के विशेषज्ञों, विश्लेषक और अर्थव्यवस्था के जानकार भारत को ब्राइट स्पॉट बता रहे हैं। हमने निवेशकों को रेट टेप के जाल में उलझाने के बजाय रेड कार्पेट का माहौल बनाया है। नए-नए उलझाऊ कानून बनाने के बजाय उन्हें युक्तिसंगत बनाया है। भारत के युवा बीते वर्षों में अपने यहां 100 से ज़्यादा यूनिकॉर्न बना चुके हैं। 8 साल में 80, 000 से ज़्यादा स्टार्टअप्स बने हैं। हमारा मकसद प्रोडक्टिविटी को बढ़ाना भी है।