जनादेश एक्सप्रेस/नई दिल्ली। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी में तोरखम सीमावर्ती शहर के पास लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें दो अफगान नागरिकों की मौत हो गई, आठ घायल हुए हैं और 20 ट्रकों के दबे होने की सूचना मिली है और अभी भी अधिकारियों द्वारा बचाव कार्य जारी है।
खैबर जिले के उपायुक्त अब्दुल नासिर खान ने कहा- ” लैंडस्लाइड में दो अफगान नागरिक मारे गए, बचाव अधिकारी दोनों के शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इस भूस्खलन में कम से कम आठ लोग खायल हो गए, उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान दिया जा रहा है।”
अन्य अधिकारियों ने कहा कि लैंडस्लाइड का मलबा काफी फैला हुआ है और भारी मशीनरी के साथ हमारा बचाव अभियान जारी है। लैंडस्लाइड वाला स्थल पाकिस्तान को लैंड-लॉक्ड अफगानिस्तान से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का हिस्सा है। यह दक्षिण एशियाई देशों और मध्य एशिया के बीच व्यापार का अहम क्षेत्र है। लैंडस्लाइड के दौरान चालक सेहरी के लिए चूल्हे पर खाना पका रहे थे, जिस वजह से वहां आग भी लग गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।