जनादेश एक्सप्रेस/डेस्क। पुलिस अधिकारियों ने न्यूजीलैंड के आकलैंड के मनुकाऊ में एक स्थानीय संपत्ति पर छापा मारा और एक ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में मेथामफेटामाइन बरामद हुई जो बीयर के केन में छिपाकर रखी गई थी।
खबरों के अनुसार, जांच के दौरान बलतेज सिंह को गिरफ्तार किया गया, जो सतवंत सिंह का भतीजा है, जिसने साथी अंगरक्षक बेअंत सिंह के साथ अक्टूबर 1984 में पूर्व भारतीय पीएम इंदिरा गांधी की हत्या की थी।
आपको बता दें, 31 अक्टूबर 1984 में इंदिरा गांधी की बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने मिलकर हत्या की थी । इसमें से बेअंत सिंह को मौके पर मार दिया गया, जबकि सतवंत और केहर सिंह को 6 जनवरी 1989 में फांसी पर लटकाया गया। केहर सिंह, बेअंत का रिश्तेदार था। इस मामले में बलबीर सिंह भी शामिल था, जिसे बाद पूरे सबूत न होनो के कारण कोर्ट ने बरी कर दिया था।
इंदिरा गाधी सबसे पहले जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक प्रधानमंत्री रहीं। इसके बाद 14 जनवरी 1980 में वे फिर से प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा को सबसे पहले 1959 में कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था। वह 1960 तक इस पद पर रहीं। इसके बाद 1978 में उन्होंने फिर से अध्यक्ष की कमान संभाली।
अपनी मौत के एक दिन पहले इंदिरा गांधी ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक जनसभा को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने कहा था- मेरे लहू का हर एक कतरा भारत की एकता को मजबूत बनाएगा।