नेहा सिंह राठौड़ ने एंकर के सवाल छोड़ दिया मंच, वायरल वीडियो में पढ़ें लोगों का रिएक्शन

जनादेश एक्सप्रेस/नई दिल्ली: छनेहा सिंह राठौर के वायरल वीडियो को लेकर कुछ लोगों ने उनका समर्थन करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, नेहा सिंह राठौड़ एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में आई थीं। जहां प्रस्तोता के सवाल पर उन्हें काफी गुस्सा आया। इस पर वह भड़क गईं और मंच से चली गईं। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।


आज तक न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे नेहा सिंह राठौर से यह सवाल किया गया कि यूपी पुलिस द्वारा दिए गए नोटिस का जवाब क्यों नहीं दे रही? जिस पर उनकी ओर से कहा गया कि वह इस विषय पर अपने वकील से बात कर रही है और जल्दी यूपी पुलिस को उसका जवाब दे देंगी। इस बीच एंकर इसी तरह के कई और सवाल करने लगे। मंच के सामने बैठी जनता को दिखाते हुए इसके जवाब में नेहा सिंह राठौर ने कहा कि मैं इसका जवाब नहीं दूंगी लेकिन सामने वाले जनता इसका जवाब दे रही है। इसके साथ उन्होंने कहा कि वो किसी से डरती नहीं हैं। इस बीच एंकर और नेहा सिंह राठौर के बीच तीखी बहस होने लगी। नेहा सिंह राठौर ने भड़कते हुए एंकर से कहा कि अगर वह पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर बात करेंगे तो वह नहीं बात करेंगी। जिसके बाद वह मंच छोड़कर चली गईं।


कांग्रेस नेत्री पंखुरी पाठक ने लिखा, ‘कोई कितना भी बिका हुआ हो, कुछ तो शर्म आती होगी खुद को पत्रकार कह कर एक महिला के साथ ऐसा नीचतापूर्ण व्यवहार करते हुए? इन्हें लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बनना था, यह तो एक पार्टी के गुंडे बन गए। वो भी एक दम सड़कछाप टाइप। लानत।’ @vijaygajera नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा- नेहा सिंह सही से जवाब भी नहीं दे पा रही हैं। @mahuadey20 नाम के एक यूजर ने लिखा- सोशल मीडिया पर लोगों को पत्रकार ले खिलाफ नहीं बल्कि चैनल के खिलाफ लिखना चाहिए। @Chandan06740180 नाम के एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि थेथरई की भी हद होती है। @shakeelNBT नाम के एक ट्विटर लिखते हैं- नेहा सिंह राठौड़ ने बहुत साहस सभ्यता और साफगोई दिखाई। वह भागी नहीं उसने कीचड़ में उतरने से इनकार किया।


@muktanshu नाम के एक यूजर नेहा पर तंज कसते हुए कमेंट किया, ‘सपा से ऑक्सीजन मिल रहा है, तभी तो अतीक और मुख्तार पर गाना नही गाती।’ @Media_RJD से लिखा गया कि सरकारी पत्रकार कभी सत्ता पर सवाल दाग़ ही नहीं सकता या सकती।