कन्नड़ महिला ने की मराठी पुलिस से डकैती की शिकायत, वीडियो देखने के बाद जनता हुई लोटपोट

जनादेश एक्सप्रेस/ मुंबई: हाल ही में कॉमेडियन श्रद्धा जैन ने छंटनी करने वाली टेक कंपनियों पर एक बेहद फनी वीडियो बनाकर नेटिजन्स का दिल जीत लिया था। अब वे एक नया वीडियो लेकर हाजिर हैं, जिसने इंटरनेट पर अपलोड होते ही तहलका मचाना शुरू कर दिया है। वीडियो में कॉमेडियन ने यह बताने की कोशिश की है कि जब दो लोगों के बीच लैंग्वेज बैरियर हो, तो फिर वे एक-दूसरे को समझने और समझाने का तरीका कैसे निकालते हैं। कॉमेडियन ने अपने वीडियो में दिखाया है कि क्या होगा जब कोई कन्नड़ महिला मुंबई में मराठी पुलिसकर्मी के सामने शिकायत दर्ज कराएगी।

वीडियो में कॉमेडियन श्रद्धा डबल किरदार निभाते हुए नजर आती हैं। वे ही मराठी भाषी पुलिसकर्मी के किरदार में हैं और उन्होंने ही कन्नड़ भाषी महिला का रोल निभाया है। वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा यह है कि दोनों के बीच लैंग्वेज बैरियर होने के बाद जो बातचीत होती है, उसने लोगों को लोटपोट होने के लिए मजबूर कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कन्नड़ महिला मुंबई के एक थाने में बैग चोरी की रिपोर्ट लिखवाने आती है। लेकिन, मराठी महिला पुलिसकर्मी समझ नहीं पा रही है कि वह क्या कह रही है. इसके बाद जो कुछ भी होता है, वो आप खुद वीडियो में देख लीजिए।