Chardham Yatra 2022: फिर बढ़ने लगी तीर्थयात्रियों के संख्या

जनादेश/उत्तराखंड: एक बार फिर से चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। खराब मौसम के चलते यात्रियों की संख्या कम देखने को मिल रही थी। लेकिन अब फिर से बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आपको बता दें कि दीपावली तक हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है।

बता दें कि बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए तीर्थयात्रियों को पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन की व्यवस्था है। बाहरी राज्यों से आने वाले तीर्थयात्री पर्यटन विभाग की वेबसाइट http://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

इसके अलावा केदारनाथ हेली सेवा के लिए https://heliservices.uk.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था है। 

ये है केदारनाथ हेली सेवा का किराया

स्थान                  किराया प्रति यात्री(आना-जाना)
गुप्तकाशी            7750 रुपये
फाटा                    4720 रुपये
सिरसी                 4680 रुपये