जनादेश/एजुकेशन डेस्क: बिहार बोर्ड के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हुआ और खुशखबरी सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने दसवीं कक्षा के परिणाम को आज गुरुवार 31 मार्च, 2022 को जारी कर दिया है। परिणाम अब बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन छात्रों ने इस साल बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में हिस्सा लिया था, वह अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं और अपने स्कोरकार्ड को भी डाउनलोड कर सकते हैं।
दोपहर 3 बजे के बाद जारी हुए परिणाम
बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने आज दोपहर 3 बजे के बाद बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा के परिणाम को जारी किया। इस मौके पर बिहार बोर्ड बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर चौधरी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार मौजूद रहें। बोर्ड ने बीते दिन ही अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से परिणाम जारी करने के समय की घोषणा कर दी थी। इसके बाद आज परिणाम को जारी कर दिया गया है।
16 लाख से अधिक छात्रो ने कराया था पंजीयन
बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए इस साल करीब 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया था। परीक्षा फरवरी, 2022 में 17 से लेकर 24 तारीख के बीच सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी। हाल ही में बिहार बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का परिणाम भी जारी किया था। इसके बाद से ही लाखों छात्र बेसब्री से अपने दसवीं कक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे थे।
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।