जनादेश एक्सप्रेस/लखनऊ। बबीता हत्याकांड में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों अश्यंत और जीतू को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में जीतू को गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बबीता के साले और देवर सुरेश और पूजा समेत कई अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हत्या के पीछे अंधविश्वास की कहानी सामने आ रही है। 25 जनवरी 2023 को मुंडाली थाना क्षेत्र के मऊखास गांव निवासी रमेश की पत्नी बबीता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की। जिसमें देवर और देवरानी पर हत्या कराने का शक जताया गया था। हत्या करने वाले में मुख्य आरोपी देवरानी का भाई जीतू था। इसकी जानकारी लगने के बाद थाना पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस की टीम लगी हुई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस टीम घेराबंदी भी लगी थी। तभी आरोपियों ने गोली चला दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से जीतू घायल हो गया। जीतू का साथी अश्यंत भी पुलिस ने दबोच लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।