सीवान ।शहर के गांधी मैदान में 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तहत सोमवार को नगर के हजारों लोग ध्वजारोहण के साथ कलशयात्रा में शामिल हुए।इसको लेकर गांधी मैदान में 51 कुंड बनाए गए हैं। गायत्री परिवार के सदस्य प्रमोद गिरि ने बताया कि यह यज्ञ विश्व शांति के लिए आयोजित की जाती है। सोमवार को सुबह आठ बजे यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली गई जहां सीवान सांसद ओम प्रकाश यादव,नगर अध्यक्ष,जिला प्रशासन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। गायत्री महायज्ञ 27 दिसम्बर तक चलेगा। इसमें प्रतिदिन सुबह छह बजे से 7.30 बजे तक सामूहिक जप, प्रज्ञायोग व्यायाम तथा संध्या संगीत, प्रवचन का कार्यक्रम होगा।
25 दिसंबर की सुबह 8 बजे से 11 बजे तक देव पूजन, गायत्री महायज्ञ दोपहर 3 बजे से चार बजे तक कार्यकर्ता गोष्ठी,26 दिसंबर को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार,27 दिसंबर को यज्ञ की पूर्णाहुति एवं टोली की विदाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।