सीवान:– जमीनी विवाद में बघड़ा गांव में ईंट भट्टा संचालक को फुफेरे भाई ने गोली मारी,पटना रेफर

सिवान ।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बघड़ा गांव में ईंट भट्ठा संचालक रजिउल्लाह उर्फ विक्की को उसी के फुफेरे भाई ने गोली मार दिया।गोली लगने के बाद ईंट भट्ठा संचालक विक्की बुरी तरह से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया।डॉक्टरों ने घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया।गंभीर रूप से घायल विक्की खगौरा का रहने वाला है।मामला जमीन से जुड़ा बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि ज़मीनी विवाद में पहले झड़प हुई, उसके बाद गोली मारी गई।गोली लगने की सूचना मिलते ही सीवान सदर अस्पताल के पास लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिवान के एएसपी कांतेय मिश्रा सदर अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल चाल जाना।एएसपी कांतेय मिश्रा ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही परीजनों में चीख-पुकार मच गया।