अब डॉक्टर की दीवाली मनेगी चनावे जेल के अंदर
मांझा पुलिस ने सोमवार की रात्रि की थी कार्रवाई
गोपालगंज:- जिले के मांझा थाने की पुलिस ने शराब के नशे में उत्पात मचा रहे डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने मांझा थाने को सूचना दिए कि एक डॉक्टर शराब के नशे में उनके साथ गली गलौज कर रहा है। तभी मांझा थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डॉक्टर अशोक कुमार अकेला बताया गया है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि जैसे सूचना मिली कि डॉक्टर शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा है। तभी आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया।
शराब पीना चिकित्सक को पड़ गया महंगा
आये दिन शराब के नशे में कोई भी सरकारी कर्मी तो कभी डॉक्टर को गिरफ्तार किया जा रहा है। ऐसी ही वाक्या देखने को गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र में देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की रात्रि में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉक्टर अशोक अकेला शराब पीकर अस्पताल में हंगामा कर रहे थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब चिकित्सक की दीवाली चनावे जेल में मनेगी।