गोपालगंज:- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री कायस्थ कुल के गर्व भारत रत्न आदरणीय लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रध्दांजलि कायस्थ वाहिनी अंतरर्राष्ट्रीय गोपालगंज द्वारा दी गई। बिहार इकाई द्वारा कायस्थ वाहिनी के स्थापना दिवस के अवसर 11 जनवरी को प्रात 11 बजे से गोपालगंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव,जिलाध्यक्ष अभिजित श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष विकाश कुमार श्रीवास्तव,भास्कर जी,अरविन्द जी, आशुतोष,मुस्कान,लकी श्रीवास्तव एवं वाहिनी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजुद थे।