जनादेश/डेस्क: मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल मुंबई पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो रेलवे स्टेशन से बच्चो को चोरी कर भीख मांगने का काम करवाती थी। मामले में महिला आरोपी के नाबालिक बेटे और बेटी को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
दरअसल मुंबई के बोरीवली जीआरपी पुलिस स्टेशन में एक महिला ने आठ सितंबर को शिकायत दर्ज कराई कि उसका तीन साल का बच्चा बोरीवली स्टेशन से लापता हो गया है। जिसके तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। साथ ही कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी महिला दादर स्टेशन पर लगे एक सीसीटीवी में लापता बच्चे के साथ दिखाई दी,जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी महिला को लापता बच्चे के साथ दादर स्टेशन से ही हिरासत में ले लिया। वहीं घटना के फुटेज में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि नाबालिक बच्ची बोरीवली रेलवे स्टेशन ब्रिज पर मासूम बच्चे को लेकर भागती हुई नज़र आ रही है। हालांकि यह नजारा बच्चा चोर का है,जिसमे बच्चे को चुराकर बच्ची भागती हुई दिख रही हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि आरोपी महिला दिल्ली की रहने वाली है और उसके दो बच्चे भी हैं। महिला दोनो बच्चो के साथ 3 दिन पहले मुंबई आई । साथ ही फिरयादी महिला के साथ पहचान बनाई व मौका मिलते ही तीन साल के बच्चे को लेकर फरार हो गई। पुलिस के अनुसार इस वारदात में आरोपी महिला के दोनो बच्चो ने भी साथ दिया हैं। हालांकि बच्चे को पुलिस ने सही सलामत उसकी मां को सुपुर्द कर दिया है।