जनादेश एक्स्प्रेस : राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prashad Yadhav) के घर नई पीढ़ी का आगमन हुआ है। लालू के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी राजश्री यादव ने बच्चे को जन्म दिया है, यह बात तेजस्वी यादव और उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर जानकारी दी है। घर में नए सदस्य कि आगमन को लेकर लालू परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ है।
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर कर खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा – ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।
