नव वर्ष पर बच्चो ने लगाया पेड़।

गोपालगंज:- जिले के मांझा प्रखंड के सिक्मी विद्यालय के छात्र अबरे आलम के पुत्र सरयार आलम तथा अनीस आलम ने नव वर्ष के शुभ अवसर पर पेड़ लगा कर पर्यावरण स्वच्छ बनाने का कार्य किया। इन बच्चों के पेड़ लगाने का मुख्य मकसद ये है कि कम से कम लोग अपने पर्यावरण के प्रति जागरूक हो जाए। केवल पेड़ लगाने से ही हम अपने पर्यावरण सुरक्षित रख सकते है।

धूमधाम से मना नव वर्ष

नववर्ष पर एक दूसरे को सुबह से बधाई देने में लोग लगे रहे। वही छोटे छोटे बच्चे चवर तथा खेतो में अपने मनपसंद के भोजन के साथ पिकनिक मनाये। कुछ लोगो ने माँ थावेवाली का दर्शन करने के बाद अपने दिनचर्या की शुरुआत किये। थावे के मैदान में भी पिकनिक मनाने वालो की होड़ दिखी। कोई रेडीमेड दुकान से बना बनाया हुआ सामग्री से पिकनिक मना रहा तो कुछ लोग अपने लकड़ी के चूल्हे पर खाद्य सामग्री बनाकर पिकनिक मनाए।सुबह से ही घरों से लेकर बाजारों और दुकानों में चहल पहल देखने को मिला। प्रखंड के पूरानीबाजार, नई बाजार, अल्लापुर, शेख़परसा, पिपरा सहित बहुत स्थानों पर डि जे बजाकर और डांसिंग कर लोग खुशियां मनाए।