ठंड लगने से मजदूर की मौत।


गोपालगंज:- जिले के मांझा थाना क्षेत्र के लँगतुहाता गांव के मजदूर रविन्द्र प्रसाद के ठंड लगने से मौत हो गयी। इस घटना की सूचना मिलते ही प्रखण्ड प्रमुख देवलाल साह, मूखिया अशोक कुमार उक्त मजदूर के घर पहुँचकर सरकार से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिए। वही मूखिया ने दाह संस्कार के लिए एक हजार रुपया दिए। बताते चले कि रविन्द्र प्रसाद की पत्नी की मौत दो वर्ष पूर्व हो गयी। इनके तीन पुत्री और दो पुत्र है एक पुत्री की शादी हो चुकी है दो पुत्री और दो पुत्र का खर्च मजदूरी कर चलाते थे जिनकी मौत शनिवार की रात्रि ठंड लगने से रविवार की सुबह मौत हो गयी बे सहारा चारो लड़के अपने पिता के लिए बिलख रहे है इन बच्चों का पालन पोषण गांव के लोगो के द्वारा किये जाने वाले सहारा पर टिका हुआ है इन इन बच्चों के सहारा माता पिता दुनिया चल बसे।