गोपालगंज:- नव वर्ष के मौके पर ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर परिसर में भक्तों का महा शैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार की सुबह से ही माँ के दरबार मे दर्शनार्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा। लगभग एक लाख से भी ज्यादा दर्शनार्थियों ने मा के दरबार मे पूजा अर्चना किया। भीड़ के वजह से मन्दिर परिसर में ही कई कतार महिला और पुरुषों की लग गई। लम्बी कतार देख सैकड़ो श्रद्धालु निकास गेट से ही प्रवेश करते नजर आये।
जिससे कई बार अफरातफरी का माहौल हो गया। भीड़ के आगे प्रशासन की सभी व्यवस्था बौनी नजर आई। भारी पुलिस बल की कमी के कारण सैकड़ो श्रद्धालुओं बाहर से ही पूजा अर्चना कर वापस चले गये। वही निकास गेट से प्रवेश करते श्रद्धालुओं को कई बार पुलिस बल प्रयोग कर नाकाम कोशिश की गई। वही दूसरी तरफ इस वर्ष जंगल मे पिकनिक मनाने वालो की संख्या में कमी देखी गई। भीड़ नियंत्रण के दौरान थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, एसआई राजरूप राय, एएसआई रामकुमार रंजन, आशुतोष कुमार सहित पुलिसकर्मि मौजुद थे।