अपनी मांगो को लेकर पशु टीकाकर्मी संघ 28 जनवरी को गांधी मैदान में होगा एकजुट

जनादेश अख़बार का अपने हॉकर से मांग करे !

सीवान/आंदर ।सीवान जिला के 19 प्रखंडो में चयनित पशु टीकाकर्मी संघ अपनी मांगों को लेकर 28 जनवरी को जिला के गांधी मैदान एकजुट होकर रणनीति बनायेगे।सरकार हमलोगों का आठ सालों से बिना मानदेय का काम ले रही है सभी पशु टिका कर्मियों ने सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए है बताया कि सरकार हमलोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है हमलोगों की बहाली प्रखंड स्तर पर जनसंख्या के हिसाब से किया गया था।जैसे 10 से ऊपर पँचायत वाले प्रखंड में दो व 10 से कम पंचायत वाले प्रखंड में एक पशु मित्र का चयन प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख व पंचायत मुखिया द्वारा वर्ष 2009 में किया गया था।वर्ष 2010 में सिवान जिला पशुपालन विभाग में 60 दिन एवं आंदर प्रखंड में 30 दिन प्रशिक्षण दिया गया था।उसके बाद प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी हमलोगों को दिया गया है।हमलोगों से पशुपालन विभाग साल में चार बार एफएमडी,एचएसबीक्यु,ब्रूसेलोसिस,पीपीआर टीकाकरण प्रखंड के पंचायतों में घूमकर कराया जाता है उसके बाद में कुछ रुपए खर्चे के नाम पर दे दिया जाता है।लेकिन आठ सालों से पशुपालन विभाग हमलोगों का ना हीं योगदान करा आ रहा है और ना ही मानदेय दे रहा है।सरकार के इस उदासीनता के कारण हमलोग काफी परेशान हैं।मनु कुमार,सुनील कुमार सिंह,अरविंद कुमार यादव,संजय यादव,श्रीनिवास साह, वीरेंद्र यादव,रुदल पडित,रमेश सिंह,विनय मिश्र, सुमन तिवारी,शत्रुघ्न तिवारी,अजय सिंह सहित अन्य पशु टिका कर्मी भाग लेंगे।