हत्याकांड में आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोपालगंज:- जिले के हथुआ के मछागर लच्छीराम गांव में हुए दो बच्चों की हत्या काण्ड के मुख्य आरोपी महिला को पुलिस ने पटना भागने के क्रम में गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार हत्या कांड में मुख्य आरोपी सोहन बासफोर की पत्नी मालती देवी मंगलवार सुबह पटना जाने के लिए बस पकड़ने जा रही थी तभी गांव के लोगों को इस बात की भनक लग गई गांव के लोगों द्वारा उक्त महिला को पकड़ लिया गया‌। साथ ही स्थानीय थाने में खबर की गई खबर मिलने के बाद थाना अध्यक्ष विमल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस द्वारा अभी तक इस हत्याकांड में पकड़ी गई महिला के बारे में कोई जानकारी देने में बचा जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा उक्त आरोपी महिला से पूछताछ जारी है।