देह व्यापार करने से पत्नी मना किया तो पति ने चाकू से गोदकर किया लहूलुहान

👉गंभीर स्थिति मे महिला को सदर अस्पताल मे कराया गया भर्ती।
👉 घायल महिला के बयान पर पति ससुर समेत चार पर प्राथमिक।

गोपालगंज:- जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के कवही गांव में देह व्यापार के धंधे में उतारने से मना करने पर एक महिला को उसके पति ने शरीर के कई नाजुक जगहों पर चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल महिला किसी तरह से घर से निकलकर पड़ोसियों की मदद से उचकागाँव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची । जहां महिला की हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने उन्हें गोपालगंज सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया।इस घटना की जानकारी होने पर सदर अस्पताल पहुंची पुलिस घायल महिला की पिता के बयान के अधार पर महिला के पति,ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।बताया जा रहा है। कि हथुआ थाना क्षेत्र की म्छागर गांव के निवासी कप्तान साह की पुत्री पूजा कुमारी की शादी 9 साल उचकागाँव थाना क्षेत्र के कवही गांव के निवासी कालीचरण शाह के पुत्र पप्पू शाह के साथ हुई शादी के बाद ससुराल जाने पर ससुराल के लोग पूजा देवी को प्रताड़ित करने लगे थे। इसी बीच पूजा देवी ने अपनी पति पप्पू साह के साथ दिल्ली लेकर चला गया सदर अस्पताल में भर्ती पूजा देवी का आरोप है कि पति दिल्ली ले जाने के बाद पैसे की अभाव होने पर उसका पति उन्हें जबरन देह व्यापार के धंधे में उतारने का प्रयास करने लगा जिस पर महिला किसी तरह से अपने पति को चकमा देखिए दिल्ली से अपने मायके चली आई वही आने के कुछ समय बाद इसका पति अपने ससुराल पहुंचा तथा समझा बुझाकर अपने साथ घर ले कर चला गया घर जाने के बाद बुधवार की रात पप्पू शाह पूजा देवी को फिर दिल्ली चलने के लिए दबाव बनाने लगा लेकिन पूजा देवी ने दिल्ली जाने से साफ मना कर दिया दिल्ली जाने से मना करने से पूजा देवी के शरीर में जगह जगह चाकू से गोदकर घायल कर दिया गया किसी तरह पूजा देवी बच्चों के साथ चिल्लाती हुई घर से बाहर निकल कर पड़ोसी के लोगों की मदद से उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें चिंताजनक स्थिति में देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

जनादेश अख़बार का अपने हॉकर से मांग करे !

इस घटना की जानकारी मिलने पर सदर अस्पताल पहुंची उचकागांव पुलिस ने महिला के ससुर कालीचरण साह,पति प्पू साह सहीत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।वहीं मौके से घटना की वारदात को देकर आरोपी के घर के सभी सदस्य फरार है।