👉जिलाधिकारी ने पूजा अर्चना कर मां को खिचड़ी का लगाया भोग।
गोपालगंज:- ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर थावे में मंगलवार के दिन मकर संक्रांति के अवसर पर मां सिंहासिनी के दरबार मे खिचड़ी महा भोग का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अनिमेष पराशर और श्रीमती पराशर ने पूजा अर्चना कर मां को खिचड़ी का भोग लगाया। मन्दिर में पुजारी हरेन्द्र पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा अर्चना कर खिचड़ी का महा भोग लगाया गया। भोग लगी खिचड़ी को उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालुओं के बीच जिलाधिकारी ने प्रसाद का वितरण किया। प्रसाद वितरण के दौरान डीडीसी दयानंद मिश्रा, डॉ अमर कुमार, प्रेम कुमार केडिया,डीओ पुनम चौधरी, डीपीओ अनिल कुमार द्विवेदी, ओएसडी राकेश कुमार, सीओ गंगेश झा, एएसआई मंगल कुमार, सहित जिले के पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित थे।

वही दुसरी तरफ ठाकुर मन्दिर में पूर्व प्रमुख उद्धव प्रसाद यादव और सिधेश्वर नाथ मंदिर में भी खिचड़ी महाभोग का आयोजन कर श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।