गोपालगंज:- डीजे पर अश्लील गीत बजाने का विरोध कराना पड़ा कुछलोगों को महंगा पैड गया। बताया जाता है कि मांझा थाना क्षेत्र के झझवा गांव में नए साल के अवसर पर कुछ मनचलों के द्वारा अश्लील गाना डीजे पर बजाया जा रहा था। जिसका विरोध गांव के ही रविन्द्र सिंह द्वारा किये जाने पर मंचालो ने रविन्द्र सिंह पर गोली चला दी। जिससे रविन्द्र सिंह के पैर में गोली लग गया। आसपास के ग्रामीणों के सहायता से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वही बीच बचाव करने आये अरुण सिंह, नीतीश कुमार, हरेंद्र सिंह को मनचलों ने लाठी डंडे और चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया।
इनपर दर्ज हुई प्राथमिकी
राज कुमार महतो, संदीप कुमार, अनूप कुमार, योगेंद्र ठाकुर, पंकज प्रसाद, प्रिंस साह, बाचा साह, पवन साह, बाबुनन्द महतो, लाल बाबू साह, नितेश राम सहित दर्जनों लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
12 राउंड फायर की गयी गोली
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात्रि में अश्लील गाना का विरोध किये जाने पर 12 राउंड गोली फायर किया गया। वही जमकर बमबारी भी की गई।घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे प्रभारी थानध्यक्ष नित्यानन्द ने घटना स्थल से पांच बाइक, एक जिंदा कारतूस और एक बम बरामद किया है। इस घटना से गांव में दहशत व्याप्त है। वही इस घटना के बाद मांझा थेन की पुलिस कैम्प कर रही है। हालांकि की किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी खबर लिखे जाने तक नही की गई थी।वही रविन्द्र सिंह के पुत्र सोनू कुमार सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व इसी गांव में पुलिस ने भाड़ी मात्रा में शराब बरामद किया था। शराब के धन्धा करने वाला राजकुमार महतो के सन्देह था कि उसके पिता के द्वारा पुलिस को सूचित कर शराब पकड़वाया गया है। जिसको लेकर एक साजिस के तहत उसके पिता पर जानलेवा हमला किया गया है।