प्रखंड मुख्यालय मे विधायक द्वारा बाटा गया कंबल

गोपालगंज:- जिले के हथुआ प्रखंड मुख्यालय के कृषि भवन परिसर में स्थानीय विधायक रामसेवक सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं बुजुर्गों को कमल बाटा गया। स्थानीय विधायक रामसेवक सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि के इस मौसम में गरीब एवं निर्धन लोगों के बीच सरकार द्वारा कंबल का वितरण करने का निर्देश दिया गया था। जिसके आलोक में सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के किसी भवन में कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों के महिलाओं एवं बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक ने बताया कि सरकार द्वारा करीब एवं निर्धन लोगों के बीच ठंड बड़े मौसम में अन्य कई तरह के सामग्रियों का वितरण किया जाना शेष है। जल्द ही सरकार द्वारा सभी गरीब एवं निर्धन लोगों के बीच जाड़े के मौसम में प्रयोग होने वाले सामग्रियों का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित हुए। समारोह में जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय चौहान, पंचायत समिति सदस्य कामाख्या नारायण भगत, दीपू शर्मा, वीरेंद्र सिंह सहित प्रखंड के कई पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।