गोपालगंज:- रास्ट्रीय बालिका दिवस पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

 


गोपालगंज:- उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मांझागढ़ के प्रांगण में रास्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रधानाध्यापक लअजित राय के नेतृत्व में, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे वर्ग 8 की छात्रा मनिसा कुमारी, धनु कुमारी, प्रिया कुमारी, रानी कुमारी, स्वाती कुमारी, अंशु कुमारी, रीमा कुमारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपनी नृत्यकला का पर्दशन कर छात्र छत्राओं और शिक्षको के दिल को जीत लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छत्राओं को प्रधानाध्यापक के द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कॉपी कलम देकर समानित किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक ने बताया । कि रास्ट्रीय बालिका दिवस पर छत्राओं को बताया गया कि पौष्टिक आहार प्रति दिन छत्राओं को लेना चाहिए । पौष्टिक आहार नही लेने से एनीमिया जैसे बीमारी का शिकार होना पड़ता है। पौष्टिक आहार में घी केला हरा साग सब्जी अवश्य लेना चाहिए। तथा आयरन को गोली लेने से भी खून की कमी नही होती है। इसी प्रकार सभी विद्यालयो में कार्य कर्म किये गए।