छपरा के कोपा बसडीला में युवक की हत्या कर शव को जलाकर फेंका


छपरा-जलालपुर / प्रखण्ड के कोपा राष्ट्रीय राज्य मार्ग 85 से सटे बसडीला एवं नटवर सेमरिया गांव के बीच चंवर में  एक युवक की हत्या कर शव को जलाकर फेंक देने का मामला सामने आया है।जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।पुलिस के अनुसार यह घटना दो दिन पहले की बताई गई है।शनिवार को दोपहर में नटवर सेमरिया का एक लड़का सुअर चराने के दौरान ही शव को  देखा था। शव को ऐसे जगह पर फेंका गया था।

जनादेश अख़बार का अपने हॉकर से मांग करे !

जहां कोपा तथा मांझी थाने की सीमा मिलती हैं।  शव कोपा थाना एव मांझी थाना के सीमा पर  पइन में झाड़ी में रख कर शरीर पर पेट्रोल छींट कर जलाया गया था।घटनास्थल पर ही पेट्रोल का बोतल एवं माचिस भी बरामद किया गया है। फिलहाल युवक की पहचान नही हो पाई है।माना जा रहा है कि साक्ष्य मिटाने की नियत से ऐसा किया गया है।पुलिस के मुताबिक युवक  पैर में बांंधने वाला सेंडिल पहने हुए था।पीला एव उजला का  शर्ट एवं स्वेटर भी पहने हुए था। जानवरों ने शव के कुछ हिस्सों को खा गया था।शरीर पर   छुरा मारने का  भी निशान मिला हैं।शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया है।फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि युवक की हत्या कहीं और की गई है।साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से ही शव जलाकर फेंका गया है, शव की शिनाख्त की जा रही हैं।