गोपालगंज:– जिले के मांझा प्रखंड अंतर्गत सभी छठ घाटों का मांझा थानाध्यक्ष मनीष कुमार व बीडीओ वेद प्रकार ने किया। निरीक्षण के के दौरान मांझा थानाध्यक्ष जब वृटीटोला के छठ घाट पर पहुंचे जहां उन्होंने सभी ग्रामीणों से मिल उनको किसी प्रकार की दिक्कत तो नही है। इसके बारे में जानकारी ली। वही उन्होंने वहां मौजूद ग्रामीणों से कहा कि अगर कोई भी असमाजिक तत्वों के लोग दिखाई देते है। तो तुरंत पुलिस को सूचना दे, ताकि समय रहते कानूनी करवाई की जा सके। वहीं बीडीओ वेद प्रकाश ने कहा कि अगर किसी भी समस्या होती है। तो उनको सूचना दे। ताकि समय पर समस्या का का निबटारा किया जा सके।