- एमएसके प्रसाद ने कहा था-धोनी विजय हजारे में खेलेंगे
- धोनी इस साल वनडे में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके
हैदराबाद. महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेलने से इनकार कर दिया, जबकि मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने दो दिन पहले ही सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा की थी। गुरुवार को उन्होंने कहा था, “धोनी नॉक आउट के मुकाबले खेलेंगे।” धोनी के मना करने के बाद ऐसा लग रहा है कि चयनकर्ताओं और सीनियर खिलाड़ियों के बीच कोई बातचीत नहीं हो रही। इससे पहले करुण नायर और चयनकर्ताओं में संवादहीनता की खबरें आईं थीं।
झारखंड के कोच ने बताई धोनी के नहीं खेलने की बात
- धोनी इस साल वनडे में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। उन्होंने इस दौरान 22 दिन (15 वनडे और सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच) ही अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 15 वनडे में उन्होंने 28.13 की औसत से 225 रन ही बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 42 रहा है। वहीं, टी-20 में 41 की औसत से 123 रन बनाए। इसमें एक अर्धशतक शामिल है।
- धोनी के खराब फॉर्म के कारण उन्हें घरेलू टूर्नामेंट में खेलने को कहा गया। झारखंड को क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र से खेलना है। झारखंड के मुख्य कोच राजीव कुमार ने कहा कि धोनी ने क्वॉर्टर फाइनल में नहीं खेलने का फैसला किया है।
- राजीव कुमार ने कहा, “धोनी को ऐसा लगता है कि इस चरण में टीम से जुड़ना ठीक नहीं होगा। झारखंड बेहतरीन खेल दिखाते हुए उनकी अनुपस्थिति में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा है। वे टीम का संतुलन बिगड़ना नहीं चाहते।”
- दूसरी ओर, यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या एमएसके प्रसाद ने घोषणा करने से पहले धोनी से बात की थी? बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, “मैं जानना चाहूंगा कि एमएसके प्रसाद कैसे धोनी से संपर्क करते