• एक्ट्रेस को होटल छोड़ने आए शख्स ने किया नया खुलासा
• आकांक्षा की मां ने समर सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
जनादेश एक्स्प्रेस, देहरादून: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के सुसाइड केस में अब सारनाथ थाना पुलिस ने आकांक्षा के भोजपुरी सिंगर बॉयफ्रेंड समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई आकांक्षा की मां द्वारा समर सिंह पर लगाए गंभीर आरोप के आधार पर की है।
मुंबई से वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां ने पुलिस को दिए अपने बयान में समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। आरोप है कि समर सिंह ने बार-बार आकांक्षा को जान से मारने की धमकी दी थी। वह आकांक्षा के साथ मारपीट भी करता था। मां का दावा है कि समर सिंह ने आकांक्षा से 5 करोड़ रुपये लिए थे और जब भी वह पैसे मांगती समर सिंह उसे गाली देता था। आकांक्षा दुबे की मां ने पुलिस को बताया है कि समर सिंह आकांक्षा को डराता था। वह चाहते थे कि आकांक्षा सिर्फ उनके साथ काम करे और किसी के साथ नहीं। इतना ही नहीं, मां के मुताबिक समर सिंह आकांक्षा को काम के पैसे भी नहीं देता था। वह किसी और की फिल्म या गाने में काम करती तो समर सिंह उसके साथ मारपीट करता था। आकांक्षा ने तीन साल पहले समर सिंह को 5 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन जब भी वह समर से पैसे मांगती, तो वह उसके साथ मारपीट करता था।
समर सिंह फरार है
आकांक्षा की मां ने बताया कि 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी, तभी मेरे पास गायक समर के भाई संजय सिंह का फोन आया था। संजय सिंह ने फोन पर आकांक्षा को जान से मारने की धमकी दी थी। आकांक्षा की असिस्टेंट और मेकअप आर्टिस्ट रेखा मौर्य ने भी पुलिस को बताया कि मैडम उस दिन सेट पर जोर-जोर से रो रही थीं।
भोजपुरी सिंगर समर सिंह रविवार से लापता हैं। आकांक्षा दुबे ने इसी वैलेंटाइन डे पर सोशल मीडिया पर समर सिंह के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था। आकांक्षा के निधन के बाद अभी तक समर सिंह की कोई बयान नहीं आया है, लेकिन उन्होंने आकांक्षा को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर ‘नि:शब्द’ लिखकर श्रद्धांजलि जरूर दी है।
होटल मैनेजर ने किए खुलासे
आकांक्षा सारनाथ में जिस सोमेंद्र होटल में ठहरी थी, उसके मैनेजर ने बताया कि आकांक्षा शनिवार की देर रात पार्टी करके करीब 1:55 बजे होटल लौटी थी. होटल मैनेजर ने बताया कि जब वह वापस आई तो उसके साथ एक लड़का भी उसे छोड़ने आया था। एक्ट्रेस जब कार से उतरीं तो लड़खड़ा रही थीं। एक्ट्रेस को कमरे तक छोड़ने के लिए लड़का भी होटल के अंदर चला गया. वह करीब 17 मिनट तक एक्ट्रेस के साथ कमरे में रहे और फिर होटल से निकल गए। सुबह जब एक्ट्रेस के कमरे का दरवाजा खोला गया तो लाइट जल रही थी और बाथरूम का नल भी खुला हुआ था.
होटल छोड़ने आए व्यक्ति को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला
शनिवार की रात आकांक्षा को होटल छोड़ने आए व्यक्ति को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। यह युवक वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के टिकरी का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि आकांक्षा और वह एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। लड़के का कहना है कि शनिवार की रात आकांक्षा पांडेयपुर इलाके में उससे मिली और लिफ्ट मांगी। उसने उसे होटल में छोड़ा था।
कॉल डिटेल और व्हाट्सएप मैसेज की जांच की जा रही है पुलिस आकांक्षा की कॉल डिटेल के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरी बार उसकी किससे बात हुई थी? आकांक्षा ने मौत को गले लगाने से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन भी किया था। इस वायरल हो रहे लाइव वीडियो में भी वह रोते हुए किसी को कॉल करती नजर आ रही हैं। पुलिस आकांक्षा के व्हाट्सएप चैट और मैसेंजर चैट को भी खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शनिवार रात आकांक्षा किसकी पार्टी में गई थी? वह पार्टी में किससे मिली थी? क्या पार्टी में कुछ ऐसा हुआ जिसने एक्ट्रेस को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया? फिलहाल पुलिस एक्ट्रेस की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का भी इंतजार